प्रधानमंत्री ने डॉ. बिन्देश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डॉ. बिन्देश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके जाने से देश ने एक महान हस्ती को खो दिया है। वे दूरदर्शी एवं समाज उत्थान के नायक थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिन्देश्वर जी ने देश को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया था। स्वच्छ भारत अभियान को उन्होंने जबरदस्त समर्थन प्रदान किया। वार्तालाप के दौरान हमने उनके स्वच्छता के प्रति उत्साह को देखा है। उनका कार्य लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

शुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक का मंगलवार को ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। 80 वर्ष के पाठक को आज अचानक बीमार पड़ने पर एम्स में भर्ति कराया गया था। उन्हें उनके कार्यों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button