PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की मिली सलामी…

नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया
कार्तव्य पथ पर 42 बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैयाज सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।

कर्तव्य पथ के ऊपर राफेल लड़ाकू विमानों का जल्वा
गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर फ्रांसीसी विदेशी सेना संगीत बैंड में 30 संगीतकार और फ्रांसीसी विदेशी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के फ्रांसीसी मार्चिंग दल शामिल हुए। इनके साथ कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमानों ने भी एयर शो किया।

चार Mi-17IV हेलीकॉप्टर ने किया एयर शो
75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ध्वज फॉर्मेशन में चार Mi-17IV हेलीकॉप्टर ने एयर शो किया।मार्च पास्ट शुरू होते ही कर्तव्य पथ पर परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता दिखे।

महिला कलाकारों ने की परेड की शुरुआत
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है। पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की जा रही है। परेड की शुरुआत इन कलाकारों द्वारा बजाए जा रहे शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ हो रही है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की मिली सलामी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहरा दिया है। इसके बाद राष्ट्रपति को राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई।

Related Articles

Back to top button