पूर्वांचल में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

आजमगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर लालगंज लोकसभा क्षेत्र के निजामाबाद के गंधुवई गांव से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटों को एक साथ साध रहें है। उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में आजमगढ़ की तस्‍वीर बदल गई है।

कहा कि उत्तर प्रदेश के लालगंज का ये उत्साह साफ बता रहा है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए के साथ है। बता दें कि पूर्वांचल में पीएम मोदी की पहली जनसभा है।

मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है आपने देखा होगा कि कल ही इसके तहत शरणार्थियों को नागरिकता मिलने लगी है। यह सभी लोग हिंदू बौद्ध जैन पारसी लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे समय से देश में रह रहे थे जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए। यह महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ जाते हैं लेकिन याद नहीं रखते। दूसरे देश में प्रताणित लोग भारत आ सकते हैं महात्मा गांधी ने कहा था।

कहा कि प्रताणना और बेटियों की इज्जत धर्म संस्कृति बचाने के लिए मजबूरन मुसीबत के मारे लोगों ने भारत मां की कोख में शरण लिया। कांग्रेस के यह वोट बैंक नहीं थे। इसमें पिछड़े भाई हैं। वहां जुल्म हुआ तो हुआ वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस और सपा के साथ इंडी गठबंधन वालों ने क्या किया। सीएए के नाम पर झूठ का पहाड़ बनाया कि यूपी सहित पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया आज तक यह कहते हैं कि मोदी सीएए लाया है खत्म कर देंगे। कोई माई का लाल है जो इसे खत्म कर दे।

मोदी ने कहा कि हिंदु मुसलमान को लड़ा कर ऐसा चोला पहना है। मोदी ने नकाब उतार दिया है, आप ढोंगी सांप्रदायिक हैं। आपने साठ दशक तक जुल्म सहने को मजबूर कर दिया। यह मोदी की गारंटी है देश विदेश कहीं से भी जो ताकत बटोर लो मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो। आप सीएए नहीं मिटा पाओगे। कुछ महीनों में बंगाल से पंजाब तक शरणार्थी अनाथ की तरह रह रहे हैं उनको सम्मान पहचान मिलेगा और मां भारती के बेटे कहने के हकदार होंगे।

कहा कि कश्मीर में पांच छह दशकों में कश्मीर चुनाव का मुद्दा होता था। आपने देखा होगा कि हमारे विरोधी लोगों की बोलती बंद हो गई है ताला लग गया है। उन इलाकों में जाकर कहते हैं कि 370 हटा देंगे। सवाल मोदी का नहीं जिस प्रकार श्रीनगर में चौथे चरण का मतदान हुआ। आपका प्यार सिर आंखों पर। 40 साल बाद वहां लोकतंत्र और संविधान का गौरवगान हुआ।

हिंदुस्तान की सरकार बनाने जा रहे हैं। श्रीनगर के लोगों का उत्साह दिखाता है कि अब कोई भी 370 हटाकर वोटबैंक की राजनीति नहीं कर पाएगा। सैनिकों की माताएं बहने कश्मीर की धरती पर धमाका और पत्थरबाजी से चिंतित होती थी उसको खत्म कराया और मोदी की गारंटी दी। 370 की दीवार गिराई। देश में हड़ताल होती थी मौत की मुसीबत, आतंकी धमकी होती थी। अब रिकार्ड टूट गया है। ऐसा काम वही कर सकता है जिसके रग-रग में राष्ट्र प्रथम हो।

कहा कि आजमगढ़ की पहचान बदल दी गई, बदनाम किया गया। कहीं धमाका हो तो लोगों का ध्यान आजमगढ़ पर जाता था। तब यहां सपा की सरकार आजमगढ़ की प्रतिष्ठा के लिए कुछ नहीं सोचती थी। तब सपा के शहजादे दंगाइयों का सम्मान करते थे आतंकियों को छोड़ते थे राजनीतिक कवर दिया जाता था। आतंकवाद फला फूला।

सपा-कांग्रेस की दुकान एक है झूठ का सामान बेचते हैं। यह लोग तुष्टीकरण की ट्रिपल डोज लेकर आए हैं। पिछड़े दलित आदिवासी का वोट लेकर हक और आपकी संपत्ति लेकर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं। 15 फीसद माइनारिटी के नाम पर देना चाहते हैं। देश की एकता और संविधान का सम्मान के लिए बाबा आंबेडकर को जीने के लिए चौकन्ना रहना है। आओ एक बनकर चलें देश का नाम रोशन करें।

सपा के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर घटिया बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे वोटबैंट को खुश करने के लिए आस्था पर चोट कर रहे हैं। आज गरीब को मुफ्त इलाज, अनाज, सिलेंडर मिल रहा है। कांग्रेस सरकार में कोई चिंता हुई, यह मोदी है जो आपके जीवन के लिए फैसला लिया है। आप जिस जात बिरादरी में जन्मे हैं तो सबका साथ और विकास होगा।

बुजुर्ग लोग होते हैं तो 70 साल के बाद बीमारी होती है तो कमाने वाले के मन में दवाई का बोझ आ जाता है। बच्चों को परवरिश करें कि बुजुर्ग का इलाज करें। अब आपका बेटा मोदी बुजुर्गों की चिंता करेगा। आपके घर में जो 70 साल से ऊपर है तो उसका इलाज मोदी करेगा। कोई बीमारी हो हर बुजुर्ग का फ्री में इलाज होगा।

कहा कि मोदी की एक और योजना है कि बिजली बिल जीरो हो जाता है। इतना ही नहीं बिजली बिल जीरो होगा तो प्रयोग करने वाला हीरो हो जाएगा। निरहुआ ही नहीं हर आदमी हीरो होगा। चार जून से पहले शुरू हो चुका है। पीएम सूर्योदय मुफ्त बिजली योजना। योजना आनलाइन चालू है। आवेदन करने पर मोदी आपको 75 हजार रुपये देगा। उसमें आप घर पर सोलर की बिजली लगाएंगे और परिवार प्रयोग करेगा और बाकी योगी की सरकार खरीद लेगी। आप बिजली बेचकर कमाई शुरू कर देगे। आनलाइन उपलब्ध है।

पीएम ने कहा कि आज भाजपा सरकार में यूपी का तेज विकास हो रहा है। मंदुरी एयरपोर्ट और विवि बना है। यूपी के शहजादे को कामों से दर्द होता है इनकी दुकान कैसे चलेगी। आपने गुंडाराज के काम देखे हैं, सात बजे दुकान बंद मांएं बहने बाहर नहीं निकलती थी। आज यूपी संकट से बाहर निकल आया है। योगी जी ने माफिया गुंडा लोगों की सफाई अभियान चल रहा है। मुबारकपुर की साड़ी, बर्तन गुड़ आदि उत्पाद को दुनिया के बाजार तक पहुंचाना लक्ष्य है।

वोकल फार लोकल के मंत्र को आगे बढ़ा रहा हूं। आजमगढ़ और पूर्वांचल को देश के विकास का इंजन बना रहा हूं। द्वारिका जी का दर्शन समुद्र के अंदर करके आ रहा हूं। वहां श्रद्धा अर्पित करने गया तो कांग्रेस वाले मजाक उड़ा रहे थे। सपा और आरजेडी वाले कैसे यदुवंशी हैं वह भगवान श्रीकृष्ण को गाली दे रहे हैं।

मप्र में वोट के लिए नहीं हमारा सीएम है मोहन यादव। यदुवंश का महात्म्य कौन समझता है। लालगंज से नीलम सोनकर को भारी मतों से संसद भेजना है। अब त आजमगढ़ वालन के पास भोजपुरी क सेवक निरहुआ क तप और तपस्या सामने है। रिकार्ड मतों से जिताना। हम तो बनारस से ही हैं। मतदान अधिक होना चाहिए। हर बूथ जीतना है। मेरा एक काम करेंगे। सबके हाथ ऊपर हों तो बताएं। अधिक लोंगों से मिलना और कहना कि मोदी जी ने परिवार को राम राम पहुंचाना। भारत माता की जय।

मंच पर मौजूदगी

मंच से आजमगढ़ लोकसभा सदस्य व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ नीलम सोनकर के अलावा संगीता आजाद ने भी संबोधित किया। वहीं मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर लोगों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान संगीता आजाद, दिनेश लाल यादव निरहुआ, सूर्यप्रताप शाही, दारासिंह चौहान, ओमप्रकाश राजभर, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अरविंद जयसवाल, सतेंद्र राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, नरेंद्र सिंह, सहजानंद राय, सूरत श्रीवास्तव आदि मंच पर पहुंच मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button