देश के पीएम और यूपी के सीएम किसानों के हैं सच्चे हितैषी-शर्मा

सूरतगंज बाराबंकी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का काम किया है। पिछली सरकारों में जो किसान आत्महत्या को मजबूर थे वह देश और प्रदेश का किसान आज खुशहाल है। देश के किसानों को सम्मान के साथ सम्मान निधि दिलाने का काम देश के प्रधान सेवक ने किया है। उक्त उद्गार ब्लॉक सूरतगंज इलाके के चन्द्र सिहाली में शुक्रवार को बाबा लोधेश्वर महादेव कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड के उद्घाटन समारोह में योगी सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने व्यक्त किए। आगे उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भंडारण का अहम स्थान होता है जिससे किसानों को आसानी से उनकी लागत का सही मुनाफा मिल पाता है। किसानों की सुविधा के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण और विवेक कुमार निगम ने आलू भंडारण की एक बड़ी अच्छी पहल की है। जिससे जहां एक ओर क्षेत्रीय किसानों का आसानी से आलू भंडारण हो सकेगा तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय व्यापारियों और मजदूरों को मजबूत रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम में बाराबंकी सांसद उपेंद्र सिंह रावत,बाराबंकी जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,एमएलसी अवनीश सिंह पटेल,रामनगर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी,कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,बाराबंकी एमएलसी अंगद सिंह,हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत,सूरतगंज प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर आशीष सिंह,ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रामानंद वर्मा,सूरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा ,महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,सूरतगंज भाजपा मंडल मंत्री राजीव शुक्ला राजू,सूरतगंज प्रधान संघ महामंत्री करुणा शंकर शुक्ला,सूरतगंज प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुड्डू, पारा प्रधान प्रतिनिधि शिवम वर्मा,,सुनील वर्मा,हरिपाल मौर्य किसानों के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button