समाजसेवियों ने मरीजों को बांटे फल

बाराबंकी। सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में शिवभक्त जन कल्याण सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मरीजों को फल के साथ साथ भोजन वितरित कराया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ट्रस्ट की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा निस्वार्थभाव से गरीबों की सेवा की जाये। फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज कुमार, अरूण कुमार, अतुल कुमार, रामसिंह, अरविंद कुमार, दुर्गेश कुमार व अमरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button