नेताजी जैसे लोग बिरले ही पैदा होते है: ज्ञान सिंह

सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती चित्रात्मक प्रदर्शनी का आयोजन

बाराबंकी। बुद्धवार को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर कस्बा सफेदाबाद के रामलीला मैदान में सपा नेता ज्ञानसिंह यादव ने उनके जीवन दर्शन पर एक चित्रात्मक प्रदर्शनी का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन दर्शन पर चित्रात्मक प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने कहा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने संघर्षों की उड़ान भरी थी। नेताजी जैसे लोग बिरले ही पैदा होते हैं।जो समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर चले और उनकी भलाई के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम में पूर्व समाजवादी पुरोधा स्वर्गीय रामसेवक यादव जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गये। इस मौके पर पंकज शर्मा, चंद्रशेखर यादव ,राजू यादव, राजेंद्र यादव, बब्लू यादव, जयपाल , विकास यादव, मनोज यादव महाकाल, तरुण वर्मा, मुंशी राम सुरेश, विनोद यादव, शिव गोपाल यादव, इंद्रेश यादव ,जगदीश यादव, हरपाल यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button