मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को पर्याप्त रोजगार के मिलेंगे अवसर: उपेन्द्र

बाराबंकी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संजय सेतु के निकट घाघरा नदी मे सांसद उपेंद्र सिंह रावत के द्वारा उत्तम प्रजाति की 210000 मत्स्य अंगुलिकाएं संचित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया की नदियों में मत्स्य संपदा के संरक्षण हेतु प्रतिवर्ष नदियों में उत्तम प्रजाति की मत्स्य अंगुलिकाएं संचित कराई जाती हैं, जिससे नदियों में मत्स्य संपदा की कमी ना रहे और मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को पर्याप्त रोजगार के अवसर मिलते रहे। मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र ने मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित जन समुदाय को विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों को समुचित लाभ दिलाए जाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना धीमान तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राम मूर्ति निषाद सहित मत्स्य अधिकारी अच्छेलाल निषाद, प्रहलाद कुमार यादव तथा वंशराज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button