यात्रियों से भरी बस खाई में समाई; सात लोगों के मरने की आशंका

जम्मू। जम्मू राजौरी मार्ग पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों के मरने की आशंका है व कई अन्य घायल हैं। मौजूदा समय में बचाव कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अखनूर टांडा दुर्घटना में 15 यात्रियों के मरने की आशंका है। घायलों को चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किए गए हैं।

150 फीट नीचे खाई में गिरी बस
अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने बताया कि दुर्घटना जिले के चोकी चोरा इलाके में तंगली मोड़ पर हुई। उन्होंने बताया कि बस लगभग 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 15 लोग हताहत हुए हैं जबकि 25 घायल हो गए।

शिवखोरी में जा रहे थे यात्री
वाहन तीर्थयात्रियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोरी क्षेत्र में ले जा रहा था। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि हादसा राजौरी जिले में हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया है। साथ ही घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button