सुपौल में गिरा पुल का एक हिस्सा

सुपौल। बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 50,51,52 पिलर का गार्टर गिरा है।

इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।

दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत का सबसे बड़ा पुल बन रहा था

इसे भारत का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। यह 1200 करोड़ की लागत से बन रहा था। अभी बचाव कार्य जारी है। मजदूरों को बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button