परेश बरुवा आकर देखें असम का परिवर्तन: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी । मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्व सरमा ने उल्फा (स्वा) के प्रमुख परेश बरुवा से अपील की है कि वे लौटकर असम में आएं। परेश बरुवा असम में आकर देखें कि असम का किस प्रकार परिवर्तन हो चुका है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि जिस समय परेश बरुवा असम छोड़कर गए थे, उस समय असम की स्थिति और आज के असम की स्थिति में काफी बदलाव आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परेश बरुवा लंबे समय से असम से बाहर रहे हैं। इसलिए, वर्तमान असम के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button