बंदूक की नोक पर मां-बेटी से छेड़खानी

बैरिया के सुदिष्ट बाबा मेले की है घटना

तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

बलिया। बैरिया थाना के सुदिष्ट बाबा मेले में सोमवार की देर रात बंदूक की नोक पर घर में घूसकर मां-बेटी से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़िता की माने तो वह बढ़िया थाना क्षेत्र के सृष्टि बाबा मेले में जीविकापार्जन के लिए अपनी बेटी के साथ दुकान लगाई हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार की देर रात तीन- चार की संख्या में युवक घर में घुस गए और माँ-बेटी से छेड़खानी करने लगे। जब हम लोगों द्वारा विरोध तथा शोर मचाया गया तो बंदूक निकाल कर छेड़खानी करने लगे। हम लोगों द्वारा शोर मचाने और लोगों के घर की ओर दोड़ने के बाद युवक भाग निकले। आरोप है कि दुकान में लगे जनरेटर के तार को तोड़कर युवकों ने काट दिया था। बताया कि उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी थी। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button