पैरामिलिट्री फोर्स ने नगर में किया फ्लैग मार्च

बलिया। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस के साथ पैरामिलिट्री के जवानों ने। सोमवार को पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया। संदेश दिया कि सकुशल मतदान कराने के लिए जवान पुरी तरह मुस्तैद है। आप मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करे। अगर कोई मतदान अपने पक्ष में करने के लिए दबाव बना रहा है तो प्रशासन को सुचित करे प्रशासन हर स्तर से निपटने के लिए कटिबद्ध है। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि तीन विद्यालयों में करीब 300 जवानों रहने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। शांति तरीके से मतदान कराया जाए इसके लिए पुलिस के साथ पैरामिलिट्री का फ्लैग मार्च कराया गया।

Related Articles

Back to top button