गणतंत्र दिवस के लिए सज धज कर तैयार हुआ परेड ग्राउंड

  • समारोह की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
  • परेड के दौरान निकली जाएगी कई विभागों की झांकियां

बाराबंकी। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शहर का परेड ग्राउंड मैदान सज धज कर तैयार है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिसे देखते हुए गुरुवार को परेड ग्राउंड में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इससे पूर्व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भोर में परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर निर्देश दिए। यहां होने वाले कार्यक्रम में कई विभागों की झांकियां भी निकली जाएगी। जिसमें अयोध्या के राम मंदिर की भी एक झांकी पर्यटन विभाग द्वारा शामिल किए जाने के बाद कही जा रही है। उधर नगर पालिका के कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे रहे। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कई दिनों से तैयारी मे जुटे हुए है। जिसमे पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न तरह की आकर्षक रंगोलियां बनाई गई है। मुख्य अतिथियों सहित अन्य लोगो के लिए बनाए जाने वाले पंडाल बनकर तैयार है। साथ ही एक विशाल मंच और भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। वहीं गुरुवार की पूर्व संध्या में जिलें के विभिन्न सरकारी भवन तिरंगी झालरों से जगमगा उठे। इससे पूर्व गुरुवार को शहर के धनोखर चौराहा, नाका सतरिख, एसपी कार्यालय के पास घंटाघर के निकट शास्त्री प्रतिमा, छाया स्थित राजा चहलारी की प्रतिमा पर साफ सफाई की गई। गणतंत्र दिवस की धूम बाजारों में भी देखी गई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चो व बड़ो ने बाजारों में तिरंगे की खरीददारी की। शहर की शायद ऐसी कोई बाजार नही रही जहां तिरंगा न बिका हो। वाहन व बाइक चालको ने भी जमकर तिरंगा खरीदा। हमेशा की तरह इस बार भी तिरंगे वाली पगड़ी व टोपी की मांग ज्यादा रही।

Related Articles

Back to top button