पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हम सबको प्रेरणा लेने की जरूरत- कल्पना सोनकर

बिसारा में अनुसूचित समाज के लोगो से मिलकर दी योजनाओं की जानकारी

कौशाम्बी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज कसिया मण्डल के अंतर्गत भरवारी नगर पालिका के अम्बेडकर नगर वार्ड में (बिसारा) अनुसूचित समाज से संपर्क कर मिल रही योजनाओं की जानकारी हेतु वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर मौजूद रही। मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंन्दन किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनो को साकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा मैं सदैव देश हित पर कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित हूं और हरदम पार्टी के कार्यकर्ता के लिए उपस्थित रहने के लिए आश्वासन दिया। श्रीमती सोनकर ने कहा की हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जगह जगह पर जाए और जनता की समस्या को सुने और उसे दूर करने का प्रयास करें और जो मेरी जरूरत हो तत्काल उसके लिए मैं तत्पर रहूंगी। इस अवसर पर कसिया के मण्डल अध्यक्ष तिलक तिवारी, मंडल महामंत्री जितेन्द्र मौर्य, शक्ति केंद्र सयोंजक कामता प्रसाद, बूथ अध्यक्ष नन्द किशोर, संतोष, राजू सोनकर, रामकृष्ण पांडेय, वार्ड प्रमुख अम्बुज भारतीय सहित हमारे कार्यकर्ता बंधू शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button