संघर्षविराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने की गोलीबारी…

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इसमें बीएसएफ के दो जवान और चार नागरिक घायल हो गए।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इसमें बीएसएफ के दो जवान और चार नागरिक घायल हो गए। इसके बाद बीएसएफ की जवाबी गोलीबारी में सात पाकिस्तानी रेंजरों के मारे जाने की खबर है। रेंजरों ने गुरुवार देर रात संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर के आठों पोस्टों पर एक साथ भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में बिक्रम पोस्ट पर तैनात कर्नाटक के जवान बसपाराज के हाथों में बम के स्पिलिंटर लगे हैं और वहीं जब्बोवाल पोस्ट पर तैनात जवान के पैर में गोली लगी है। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी 18 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए थे।

बीएसएफ ने किया हाईअलर्ट
सीमा सुरक्षा बल ने भारी गोलीबारी के चलते बीएसएफ ने हाईअलर्ट कर दिया है। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने और बिजली बंद करा दिया। देर रात तक चली गोलीबारी में अरनिया, सुचेतगढ़, सई, जब्बोवाल और त्रेवा में पाकिस्तान के 25 से ज्यादा मोर्टार शेल गिरे हैं। गोलीबारी को देखते हुए अरनिया अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। यहां 20 से अधिक चिकित्साकर्मियों को तैनात किया गया है।


कुपवाड़ा में पांच आतंकी ढेर
कुपावड़ा में भारतीय सेना ने बड़ी आतंकी घुसपैठ को नाकाम करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी मार गिराए हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने इस समय नियंत्रण रेखा के पार करीब 16 लान्चिंग पैड बनाए हैं। सेना और पुलिस की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सर्च आपरेशन अभी भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई गोलीबारी के पीछे इस घुसपैठ को कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button