पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2023 का महामुकाबला आज दुबई के आईसीसी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच है।

पहले मैच में अफगानिस्तान अंडर-19 को टीम इंडिया ने 7 विकेट से हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नेपाल को करारी शिकस्त दी थी।

मैच में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

पाकिस्तान U19: शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद रियाजुल्लाह, तैय्यब आरिफ, अराफात मिन्हास, अली असफंद, अमीर हसन, उबैद शाह.

भारत U19: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, उदय सहारन (कप्तान), मुशीर खान, सचिन धस, अरावली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी

भारत का गिरा चौथा विकेट
पारी के 33वें ओवर में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। मुशीर खान महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमिर हसन ने उनका कैच लपका और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। 35 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 154 रन पर पहुंच गया है।

भारत का गिरा तीसरा विकेट
भारत की अंडर-19 टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। आराफत ने आदर्श सिंह को अपना शिकार बनाया। आदर्श 61 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है।

आदर्श ने जड़ा अर्धशतक
आदर्श ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। उदय उनका साथ दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के गेंदबाजों की नजरें विकेट की तलाश में बनी हुई है।

भारत की अंडर-19 टीम का स्कोर 100 रन के पार
भारत की अंडर-19 की टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। उदय और आदर्श की जोड़ी ने टीम को मैच में वापसी कराई। पाकिस्तान की अंडर-19 की टीम की नजरें विकेट लेने पर बनी हुई है।

आदर्श-उदय ने संभाली टीम की पारी
भारत की अंडर-19 टीम का स्कोर 20 ओवर के बाद 71 रन पर पहुंच गया है। आर्दश (26) और उदय (12) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/2
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारत को दूसरा झटका रुद्र पटेल के रूप में लगा, जो महज 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे। दो बड़े झटकों के बाद भारतीय टीम का स्कोर 17 ओवर के बाद 61 रन पर पहुंच गया है। आदर्श और उदय की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की अंडर-19 टीम की खराब शुरुआत
भारत की अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब रही। आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। भारत को पहला झटका अर्शिन कुलकर्णी के रूप में लगा, जिन्हें 24 के निजी स्कोर पर आमिर हसन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Related Articles

Back to top button