गर्मी पहुंच गयी इन राज्यों में टॉप पर ,लोग हो गए बेहाल

नई दिल्ली। देश के 17 स्थान पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के भी पार रहा। इससे पहले रविवार को देश के 37 शहरो में का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

राजस्थान में कम से कम 8 और स्थान पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

यहां तक हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है

वहीं हरियाणा में सिरसा में para 48.4 डिग्री ,दिल्ली के मुंगेशपुर में 48.8 डिग्री ,पंजाब के बठिंडा में 48.4 डिग्री , उत्तर प्रदेश की झांसी में 48 डिग्री , मध्य प्रदेश की निवाड़ी में 48.7 डिग्री तक पहुंच गया। यहां तक हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है पुणे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजा की मंडी में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से ऊपर गर्मी रहने की संभावना है

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलेगी। आईएमडी ने कहा ,दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर joon में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा गया,अगले महीने के दौरान उत्तर भारत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से ऊपर गर्मी रहने की संभावना है।

बीकानेर में रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रशासन ने लोगों के चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए टेंट लगवा दिए। इसी तरह लखनऊ में चौराहे पर रेड लाइट के पास टेंट लगाया गया है।

विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण 3 दिनों के बाद चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है

भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि , पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण 3 दिनों के बाद चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ,पश्चिमी भिक्षभ और अरब सागर से नमी आने का देश के उत्तर पश्चिम मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा होने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों गर्मी से राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button