पुरानी पेंशन बहाली हड़ताल हेतु संगठन ने लिया सहमति पत्र

बाराबंकी। पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय संयुक्त मंच (एनजेसीए) के तत्वावधान में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना बहाली हेतु भारत बंद एवं हड़ताल कार्यक्रम के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्थन अभियान को लेकर बाराबंकी जनपद के विभिन्न ब्लॉको में उ. प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ0 राकेश सिंह के नेतृत्व में जनपदीय एवं ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों से सहमति पत्र प्राप्त किये गए ।

पेंशन बहाली आन्दोलन के परिप्रेक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ. प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ उ.प्र. के अध्यक्ष सुशील पाण्डे के निर्देश पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ0 राकेश सिंह एवं जनपदीय उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य के नेतृत्व में ब्लॉक फतेहपुर ,जनपदीय मंत्री उमानाथ मिश्र एवं ब्लॉक मंत्री हनुमन्त अवस्थी के नेतृत्व में ब्लॉक रामनगर ,जनपदीय कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक देवां, सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष शिव सिंह एवं मंत्री आदर्श पाण्डे के नेतृत्व में ब्लॉक सिद्धौर ,पूरेडलई ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्र एवं ब्लॉक मंत्री मान सिंह के साथ जनपद बाराबंकी के समस्त विकास खण्ड के अध्यक्ष/मंत्री एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाली हड़ताल में प्रतिभाग करने हेतु सहमति पत्र प्राप्त किए गए।

संगठन ने निर्णय लिया है कि सभी विकास खण्ड के शिक्षकों के सहयोग से अभियान चला कर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाना है।उ. प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ के इस अभियान में उमानाथ मिश्र जिलामंत्री, राजेश श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष,किरन विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य , प्रमोद सिंह, डॉ. आलोक शुक्ल, श्याम किशोर बाजपेई जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह अध्यक्ष बनीकोडर,रजनीश प्रजापति अध्यक्ष हरख,सुनील त्रिपाठी अध्यक्ष दरियाबाद,अनवार अहमद जिला संगठन मंत्री/ब्लॉक फतेहपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रवेश कुमार सिंह जिला संगठन मंत्री, प्रमेन्द्र वर्मा जिला संगठन मंत्री, जय कुमार जिला मीडिया प्रभारी,पवन कुमार मिश्र ब्लॉक मंत्रीरामनगर,अयोध्या प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनगर,विनय कुमार शुक्ल मंत्री हरख,राज कुमार यादव जिला संगठन मंत्री, देश दीपक शुक्ल उपाध्यक्ष रामनगर, मान सिंह मंत्री पूरेडलई, आशुतोष मिश्र जनपदीय प्रचार मंत्री ,आदर्श पाण्डे मंत्री सिद्धौर,सत्यानंद ,आशुतोष मिश्र ,गुनित शर्मा,शरद चंद्र ,सहृदयाङ्कुर नारायण शर्मा अमित जायसवाल प्रमोद कुमार आदि पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button