विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन प्रयासरत: संजय शुक्ल

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष एसपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा बैठक के एजेंडे से सभी को अवगत कराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव द्वारा सभी जनपदों से आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके निराकरण हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मचारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। महामंत्री संजय कुमार शुक्ल द्वारा सभी को सक्रिय होकर चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही विभिन्न समस्याओं को लेकर तेजी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल यादव, वित्त मंत्री आर पी मिश्रा, उपाध्यक्ष सुलोचना मौर्य, डॉ नित्य प्रकाश सिंह , विशाल सोनकर, पंकज बाजपेई, प्यारेलाल शुक्ला, शहजाद सिद्दीकी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button