प्रसिद्ध पुरविन देवी मंदिर प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

लहरपुर सीतापुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के मोहल्ला बेहटी स्थित प्रसिद्ध पुरविन देवी मंदिर प्रांगण से एक भव्य तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन। भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में नगर के प्रसिद्ध पुरविन देवी मंदिर प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर जोशी ताल होते हुए मजासाह चौराहा शहर बाजार, बिसवा तिराहा गेट से केशरीगंज पहुंची जिसके बाद तिरंगा यात्रा पुनः फिर खतराना चौराहा होते हुए पुरविन देवी मंदिर प्रांगण पहुंच कर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग मोटरसाइकिल गाड़ियों पर सवार थे सभी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रमुख रूप से तिरंगा यात्रा आयोजक भाजपा जिला प्रतिनिधि सोनू रस्तोगी, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया विभाग प्रखर रस्तोगी, नगर अध्यक्ष रामेश बाजपेई, मनोज गुप्ता, शेखर विश्वकर्मा शरद रस्तोगी यस रस्तोगी नवल, कल्लू नीरज सचिन निगम निर्भय पांडे अमित पाठक अमित नाग, अमरदीप सुंदरम आदि भारी संख्या में लोग मौजूद।

Related Articles

Back to top button