ई वी एम को लेकर सड़क पर उतरा विपक्षी दल

बैलेट पेपर और एक समान एक वोटर लिस्ट से हो मतदान

अमेठी- दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में ई वी एम से चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां लामबंद हो चुकी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव सपा के कार्यकर्ताओं और जिले के कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ई वी एम हटाओ देश बचाओ को लेकर सड़क पर उतर गए। और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राज बहादुर वर्मा को सौंपा, तथा मांग की भारत के चुनाव में मतदान के समय ई वी एम वी वी पैट मशीन से न होकर बैलेट पेपर से हो, जो पूरी तरह से पारदर्शी हैं। और लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान का चुनाव एक समान एक ही वोटर लिस्ट से हो। इस मौके पर जिला महासचिव अरशद अहमद, जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, आर के यादव, जिलाध्यक्ष सेवा दल राम बरन कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष मनोज कश्यप, जगन नाथ यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजू ओझा, आनंद वर्मा, विधान सभा प्रभारी सुनील सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अवनीश मिश्र, दीपू तिवारी, डॉ सी पी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमेठी प्रतिभा यादव, ममता देवी, रीता देवी, विमलेश सरोज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button