विपक्ष को इंजेक्शन लगाना है, मोदी को फिर प्रधानमंत्री….

पन्ना। भाजपा के कभी सिर्फ दो सांसद हुआ करते थे, आज उसका कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार का नारा लगाने की क्षमता रखता है। सिर ऊंचा करके विनम्रता के भाव के साथ वोट मांगता है। मैं जनता से यह कहना चाहती हूं कि सपा को वोट देना मतलब उन ताकतों को वोट देना है, जो देश के टुकड़े करना चाहती हैं। इसका मतलब उन्हें वोट देना है, जो देश की तिजौरी को लूट चुके हैं और आज भी जिनकी नजर तिजौरी पर है। हमें जनता को बताना है कि कोविड संकट के समय जब हर तरफ मौत मंडरा रही थी और सारे विरोधी दलों के लोग भाग गए थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव जाकर सैनिटाइजर और मास्क बांट रहा था। हर गली में भूखे को खाना खिला रहा था। उस संकट के दौर में इतना विश्वास सिर्फ मोदी के मन में ही था कि हम वैक्सीन बनाएंगे, हर हिंदुस्तानी तक पहुंचाएंगे और विदेशों में भी हिंदुस्तानी वेक्सीन का जौहर दिखाएंगे। उस समय कांग्रेस और सपा के लोग वैक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, जनता को वैक्सीन लगवाने से रोक रहे थे।

Related Articles

Back to top button