एक साल की हुईं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा

नई दिल्ली। सोमवार को बी-टाउन के पावर कपल आलिय भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपल ने सिंपल अंदाज में राहा के बर्थडे को खास बनाया। इस सेलिब्रेशन में फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे।

राहा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में दादी नीतू कपूर, नानी सोनी राजदान, दादा महेश भट्ट और मौसी पूजा भट्ट समेत करीबी फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। कपल ने अपनी बेटी के बर्थडे पर मीडिया में केक और कप केक बांटा था। अब पार्टी से इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

राहा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज
शेफ हर्ष दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में हर्ष और उनकी टीम को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में रणबीर कपूर अपनी लेडी लव आलिया को पीछे से हग किए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आलिया और रणबीर कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।

शेफ हर्ष ने एक वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। ये वीडियो कपल के आलीशान घर के किचन एरिया का है, जहां सबसे बड़ा हाइलाइट राहा का बर्थडे मेन्यू था। पिंक कलर के बर्थडे मेन्यू में लिखा है, ‘राहा का पहला बर्थडे मेन्यू।’ मेन्यू में फ्राईज, रिबन सैंडविच, चीज टोस्ट समेत कई डिशेज लिखी हुई हैं। इससे साफ है कि बर्थडे में सिर्फ राहा की फेवरेट चीजों को ही शामिल किया गया था।

डेकोरेशन ने जीता दिल
राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रणबीर और आलिया ने अपने घर को पिंक और ऑरेंज कलर की चीजों से डेकोरेट किया था। सोनी ने अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटो शेयर की हैं। साथ ही मौसी शाहीन भट्ट ने भी सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है।

समधन के साथ मस्ती करती दिखीं नीतू कपूर
राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन में नीतू कपूर अपनी समधन सोनी राजदान के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। फोटो शेयर कर नीतू ने कैप्शन में लिखा, “ग्रैनीज अपनी लाडली राहा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button