पिछले 10 वर्षो मे एक लाख किसान आत्महत्या को हुए मजबूर-अखिलेश यादव

बदोसराय कस्बे मे आयोजित जनसभा मे बोले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 नया साल ही नहीं परिवर्तन का साल है। 2014 में आये लोगों को 2024 में हटाने का समय आ गया है। दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार ने दस साल में क्या दिया है, इस पर गौर करना होगा। गरीबों और किसानों पर अत्याचार किया। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने की बात कर किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। देश तभी विकसित होगा जब किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा। 2024 का चुनाव केवल हार जीत का नहीं युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। इसलिए इसे अपना चुनाव समझकर लड़ें। अखिलेश यादव मंगलवार को बाराबंकी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। देश और प्रदेश के नेतृत्वकर्ता झूठ बोल रहे हैं हैदरगढ़ के किसान ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लिया था। मेरठ में जमीन को लेकर न्याय मांगने गए किसान ने आत्मदाह किया।

किसानों के आत्मदाह और थाने में मरने की खबरें यूपी में सबसे ज्यादा हैं। अच्छी डिग्री लेने के बाद भी युवाओं के हाथ रोजगार नहीं हैं। बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच दी। उद्योग लगाने का सपना भी दिखाया पर पूरा नहीं किया। 40 लाख करोड़ निवेश का दावा किया लेकिन अब तक कोई उद्योग नहीं लगा। बाराबंकी के साथी बताए बाराबंकी में कितना निवेश आया है? फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधी अधूरी अग्निवीर वाली नौकरी शुरू की। ये साजिश पिछड़े और दलितों के साथ की गई है ताकि गरीब और किसानों के बेटे फौज में न भर्ती हो सकें। समाजवादी लोग सरकार में आए तो अग्निवीर खत्म होगी और नौजवानों को पक्की नौकरी मिलेगी। भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन चीन के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। चीन के लोग घुसपैठ कर रहे हैं। इस सवाल पर सरकार कोई जवाब नहीं देती। अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं। कुछ दिन पहले योग देखा था जिसमें योगी योग नहीं कर पा रहे थे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने वाला हाईवे ऐतिहासिक हाईवे है। भाजपा सरकार सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया। गोरखपुर में 90 किमी की सड़क छह हजार करोड़ से बन रही लेकिन आज तक पूरी नहीं हो पाई। बुलडोजर से सिर्फ तबाही हो सकती समाज और देश नहीं चल सकता। आज इधर चल रहा कल उधर भी चल सकता है। डॉ. अंबेडकर के संविधान से देश चलेगा। संविधान में परिवर्तन हुआ तो वोट का हक समाप्त हो जायेगा। नोटबन्दी के समय भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया गया था लेकिन थाना तहसीलों में बढ़ गया है। बैंकों में पैसा जमाकर उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया। इंडिया गठबंधन के जरिये सभी दलों को साथ लेने की कोशिश की जा रही है। सरकार बनने पर सभी किसानों का कर्ज माफ होगा। एनडीए को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का जोड़ ही पूरे देश में हराएगा। उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। देश और प्रदेश के नेतृत्वकर्ता झूठ बोल रहे हैं हैदरगढ़ के किसान ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लिया था। मेरठ में जमीन को लेकर न्याय मांगने गए किसान ने आत्मदाह किया। किसानों के आत्मदाह और थाने में मरने की खबरें यूपी में सबसे ज्यादा हैं। अच्छी डिग्री लेने के बाद भी युवाओं के हाथ रोजगार नहीं हैं। बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच दी।

उद्योग लगाने का सपना भी दिखाया पर पूरा नहीं किया। 40 लाख करोड़ निवेश का दावा किया लेकिन अब तक कोई उद्योग नहीं लगा। बाराबंकी के साथी बताए बाराबंकी में कितना निवेश आया है? फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधी अधूरी अग्निवीर वाली नौकरी शुरू की। ये साजिश पिछड़े और दलितों के साथ की गई है ताकि गरीब और किसानों के बेटे फौज में न भर्ती हो सकें। समाजवादी लोग सरकार में आए तो अग्निवीर खत्म होगी और नौजवानों को पक्की नौकरी मिलेगी। भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन चीन के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। चीन के लोग घुसपैठ कर रहे हैं। इस सवाल पर सरकार कोई जवाब नहीं देती। उक्त जनसभा को सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवाई, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, रेनू वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, नगर पालिका नवाबगंज अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, मौलाना असलम आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button