प्रधान पति को गोली मारने धमकी देने में एक गिरफ्तार

प्रधान संघ अध्यक्ष थाने पहुंचते ही गिरफ्तारी

बाराबंकी। इब्राहिमाबाद दलित महिला प्रधान पति को फोन पर धमकाने व गोली मारने वाद विवाद में बुधवार प्रधान संघ अध्यक्ष हरख नेतृत्व में डेढ़ दर्जन प्रधान कोतवाल से मिले। उसी चंद मिनटों बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

हरख ब्लॉक क्षेत्र के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद दलित महिला प्रधान प्रमिला रावत है।
वह ऐतिहासिक व पौराणिक नाग देवता स्थल गाटा संख्या 3698 व 3699 पक्का चबूतरा व सौंदरीकरण निर्माण करा रही है। 17 जून को गांव निवासी शिधांशू श्रीवास्तव उर्फ हैप्पी श्रीवास्तव पुत्र स्व. ओम प्रकाश श्रीवास्तव इसी विरोध में प्रधान पति जितेंद्र रावत को फोन पर धमकी दी। गोली मारकर हत्या करने वाद विवाद हुआ। उधर, इसी दिन अमर सिंह यादव पुत्र स्व. रामनेवल व आरोपित भाई शिवांशु उर्फ कुन्नू श्रीवास्तव विवादित स्थल पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले प्रदीप रावत पुत्र जगदीश रावत, उसकी पत्नी निशा रावत को लातघूसो व चप्पलों से पीट दिया। उसकी झोपड़ी में अमर सिंह यादव द्वारा आग लगाने कोशिश की गई। मामले में बुधवार सुबह प्रधान संघ अध्यक्ष हरख चट्टान सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन प्रधान थाने पहुंचे। कोतवाल संतोष सिंह से वार्ता की। उसी चंद मिनटों बाद अमर सिंह यादव की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ित प्रदीप रावत की तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने से वह थाने निराश लौट गया।

Related Articles

Back to top button