तीसरे दिन मिला युवक का बिहार घाट पर शव

मुंडन संस्कार में हासनगर गंगा घाट पर गया था युवक

हल्दी। क्षेत्र के हांसनगर गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में गए युवक का शव तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह गंगा के बिहार घाट के पास मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
बता दे कि हल्दी गांव निवासी सुरेश सिंह का लड़का रितेश उर्फ आकाश सिंह (22) बुधवार की सुबह गांव से एक मुंडन संस्कार में लड़को के साथ हंसनगर गंगा घाट पर गया था। जब शाम तक घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो उसको ढूढते हुए गंगा घाट पहुंचे, जहां परिजनों को रितेश के कपड़े मिले। जिससे परिजनों को शक हुआ की कही रितेश गहरे पानी में तो नही चला गया, क्यों की उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। परिजनों ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को देकर गुहार लगाई। जिस पर पुलिस मामले को जांच में जुट गई।मछुआरे व अन्य तैराकी करने वाले लोग गंगा में युवक को ढूढते लगे, लेकिन युवक का कही पता नही चला। तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह पता चला कि गंगा के बिहार घाट पर किनारे एक युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान परिजनों ने रितेश के रूप में की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही युवक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button