नवरात्र के तीसरे दिन देवी भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

हमीरपुर : गुरुवार को देवी भक्तों ने मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने मां को प्रसाद अर्पित कर मन्नत मांगी। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही।
चैत्र नवरात्र के चलते सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। गुरुवार की सुबह भी महिलाओं की टोली मंदिरों में पहुंची और विधि विधान से मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा अर्चना की। वहीं शाम को देवी पंडालों में भी भक्तों का तांता लगा नजर आया। मुख्यालय के सुभाष बाजार में सजाए गए देवी पंडाल में मां के नौ स्वरूप स्थापित किए गए हैं। जहां पर शाम को भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विवेक नगर मोहल्ले में भी देवी प्रतिमा की स्थापना कर अचरी व भजन गायन किया जा रहा है। बुधवार की रात मुख्यालय के सुभाष बाजार में सजे देवी पंडाल में रामलीला का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button