कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने श्रोताओं को सुनाया शुकदेव प्रसंग

हमीरपुर : मुख्यालय के नर्वदेश्वर मंदिर में चल रही कथा के दूसरे दिन हरिद्वार ऋषिकेश से आए कथा व्यास मुकेश मोहन ने शुकदेव जी के प्रसंग का वर्णन सुनाया।
कथा का श्रवण कराते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने शुकदेव महाराज को धरती पर भागवत कथा का गायन करने के लिए भेजा था। ताकि कलयुग में लोगो का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा की मनुष्य को अपने जीवन का कल्याण करने के लिए भगवान की कथा और सिमरन के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को ओतप्रोत भी किया। इस मौके पर मनोज तिवारी, शिवाकांत तिवारी, शशिकांत तिवारी, विनोद तिवारी, अजय अवस्थी (सब्बल महाराज), अभिषेक, सर्वेश, पीयूष शुक्ला, राम जी, दीपक, शुभम शुक्ला, विमल तिवारी, मोहित तिवारी, विकास गुप्ता, अनुराग दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button