नदी, झील व पंछियों की सुरक्षा पर विभाग है तत्पर: सचिन पटेल

कोठी। हरख वनरेंज के नगर पंचायत सिद्धौर के लंबौआ वार्ड स्थित लंबौआ झील पर शुक्रवार विश्व वेटलैंड दिवस तहत बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीनपनाह चौराहा के वीना वादनी शिशु ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों ने ढोल नगाड़े बजाकर झील तक रैली निकाली। झील में पंछियों को देखा व वन कर्मचारियों द्वारा जानकारी प्राप्त की। पंछियों से लाभ, पर्यावरण स्वच्छ रखने में सहायक आदि की जानकारी दी। उनके द्वारा जीव जंतुओं के संरक्षण के साथ-साथ पंछियों की सुरक्षा करना बताया इस मौके रेंज हरख प्रदीप सिंह, वनदरोगा सचिन पटेल, रामदेव, वनरक्षक अनिल तिवारी, जगदंबिका यादव, संजय यादव व प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद पाल थे।

Related Articles

Back to top button