मतभेद के चलते शिंदे गुट के नेता पर चली गोलिया, बीजेपी नेता समेत 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार, उच्च स्तरीय पर दिए जांच के आदेश…

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर ही गोलीबारी की खबर सामने आई है। उल्हासनगर में घटी इस घटना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता को भाजपा विधायक ने गोली मारी है।

भाजपा विधायक गिरफ्तार
शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नेताओं में कुछ दिनों से मतभेद था। इसके बाद वे दोनों पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आए थे, जहां भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर गोली चला दी।

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
उल्हासनगर गोलीकांड को लेकर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की ?च्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

शिवसेना नेता को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हालात की जानकारी अभी नहीं मिली है।

हिल लाइन पुलिस स्टेशन की घटना
घटना कथित तौर पर शुक्रवार रात उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके एक समर्थक को पांच गोलियां लगीं।

रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के समर्थकों ने झड़प की और महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं।

घटना में शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

यह है मामला
महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। उसी समय उनके बीच बातचीत हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि जांच अभी चल रही है।

इस बीच, शिवसेना नेता आनंद दुबे ने ‘3 इंजन सरकार’ को निशाने पर लेते हुए कहा कि ”यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। जिसने गोली चलाई वह भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ थे और जिसे गोली लगी है वो शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ थे। उन्होंने कहा कि ये अफसोसजनक है कि दो पार्टियों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button