नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने की मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना, किया भव्य श्रंगार

हमीरपुर : नवरात्र के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा दिखाई दिया। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नजर आए। सुबह से महिलाओं की टोली मंदिरों में पहुंची और मां का श्रंगार करते हुए नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।
मंगलवार से शुरू हुईं चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन अर्चन किया। नवरात्र के पहले दिन घरों में महिलाओं ने कलश आदि स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। वहीं मुख्यालय के चौरा देवी, गौरा देवी व दुर्गा देवी मंदिर में भोर से ही महिलाओं की भीड़ लगी नजर आई और महिलाओं ने मां का श्रृंगार कर बीरा बताशा का भोग लगाते हुए मां की आरती की। सुबह से लेकर देरशाम तक मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र के मद्देनजर सभी मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखे गए। वहीं मुख्यालय के सुभाष बाजार में हवन पूजन के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की स्थापना की गई। कमेटी के लोगों ने मां की पूजा अर्चना की। जहां पर शाम को प्रतिदिन भव्य आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button