गणतंत्र दिवस के दिन भी रेल यात्री परेशान, घने कोहरे के चलते 100 अधिक ट्रेनें लेट, जाने पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन भी यात्री परेशान रहें। शुक्रवार को दिल्ली आने वाली 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें 14 से 23 घंटे के विलंब से चल रही हैं जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी शुक्रवार सुबह तक नहीं चली थी। कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से रवाना होंगी।

दिल्ली से विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस (बृहस्पतिवार को चलने वाली)-23.10 घंटे
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (बृहस्पतिवार को चलने वाली)-16.30 घंटे
हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस-14.30 घंटे
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस-8.07 घंटे
नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-छह घंटे
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस-5.55 घंटे
नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-5.40 घंटे
पुरानी दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस-3.20 घंटे
हजरत निजामुद्दीन-सीएसएमटी मुंबई राजधानी-पौने तीन घंटे
नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस-2.20 घंटे
हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस-2.10 घंटे
नई दिल्ली-मोगा इंटर सिटी एक्सप्रेस-पौने दो घंटे
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस-1.20 घंटे
आठ घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली आने वाली ट्रेनें
हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस-16.25 घंटे
भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-14.55 घंटे
पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस-12.35 घंटे
बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस-12.09 घंटे
लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस-11.44 घंटे
बांद्रा टर्मिनल-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस-11.21 घंटे
सीएसएमटी मुंबई-फिरोजपुर मेल-11 घंटे
अयोध्या छावनी-आनंद विहार टर्मिनल-10.46 घंटे
कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस-साढ़े नौ घंटे
मालदा टाउन-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस-पौने नौ घंटे
बरौनी-नई दिल्ली हसमफर क्लोन एक्सप्रेस-साढ़े आठ घंटे
रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस-साढ़े आठ घंटे
गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस-आठ घंटे

Related Articles

Back to top button