प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम भक्ति में डूबे रहे भक्त

चारों तरफ दिन भर राम नाम के ही लगते रहे जयकारे

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

राम मय, हर जगह राम के जयकारे, भंडारे, मंदिरों पर सुंदरकांड, शोभायात्राएं, मंदिरों को भव्य रूप से सजाकर, रंगोलिया बनाकर सुबह से लेकर देर रात तक राम भक्त राम नाम जप करते रहे। इस युग में शायद ऐसा पहली बार देखने को मिला है। भग्त भक्ति भाव में डूबे रहे हर जगह प्रसाद वितरण हुआ लोग बड़े ही धूमधाम से राम भगवान की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक 22 जनवरी को त्योहार के रूप में मनाया।

सोमवार को राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या नगरी में हुई। इस दिन सभी राम मय में डूब गए। चारों तरफ सिर्फ राम नाम ही गूंजता रहा और लोग राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने-अपने मंदिरों पर भव्य रूप से भंडारे का आयोजन किया तथा मंदिरों को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया। इस दौरान मलिहाबाद तथा रहीमाबाद क्षेत्र भर में राम भक्तों ने शोभा यात्राएं निकाली। राम भक्तों ने प्रसाद के रूप में खीर, सब्जी पूड़ी, लड्डू सहित तमाम तरह के प्रसाद बनवाकर घर-घर वितरण करवाया और अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को निमंत्रण देकर उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया। जगह-जगह मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ कर झांकी निकालते हुए भव्य रूप से भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक पर्व के रूप में मनाया। शाम होते ही राम भक्तों ने दीपावली के पर्व की तरह अपने-अपने घरों पर दीप जलाए और भगवान राम की पूजा अर्चना भी की।

Related Articles

Back to top button