सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज बोले – उन्नाव में भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें

– 39.28 लाख से डामरीकरण सडक को युवक ने हाथ से उखाड़कर वीडियो किया वायरल, मचा हड़कंप

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में नई बनने वाली सड़कों की गांरटी 5 साल तक की होगी. यदि इस बीच सड़क खराब हुई तो इसके पुनर्निमाण की जिम्मेदारी बनाने वाली एजेंसी की होगी। लेकिन सारे नियम ताक में रखते हुए पीडब्लूडी के अधिकारियो की लापरवाही के कारण भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। जहाँ कार्यदायी संस्था द्वारा डामरीकरण करते हुए बनाई गयी सडक को एक स्थानीय युवक द्वारा हाथ से उखाड़ते हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलने का वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उन्नाव में भ्रष्टाचार की उधड़ती परते ट्वीट कर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते नजर आये। वहीं मामलें को लेकर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भगवंत नगर क्षेत्र में बेथर से सैदपुर को जाने वाले मार्ग में ढाई किलोमीटर की दूरी में डामरीकरण के लिए नवीनीकरण को लेकर 39.28 लाख का एक बजट पास हुआ। एक कार्यदायी संस्था के द्वारा तारकोल गिट्टी डालकर इसका नवीनीकरण कराया गया। लेकिन अगले ही दिन गांव के स्थानीय लोगों ने कराए गए नवीनीकरण कार्य की पोल खोल दी। नवीनीकरण सड़क को एक युवक अपने हाथों से उखाड़ दिया। आस पास रहे स्थानीय लोगों ने कहा की यह पीडब्ल्यूडी विभाग का भ्रष्टाचार है इनके द्वारा कराए गए काम की हकीकत है। हाथ लगाने पर ही तारकोल और गिट्टी उखाड़ कर हट जा रही है ऐसे में यह सड़क कितने दिन चलेगी। वहीँ नवीनीकारण सडक को उखाड़ते हुए स्थानीय युवक द्वारा बनाये गए वीडियो को वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कर कहा उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें। इसकी जाँच होगी या मिल- बांटकर ये मामला भी भाजपा सरकार रफा -दफा कर देगी।

– सपा नेता ने वायरल वीडियो को पोस्ट कर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “जनपद उन्नाव के पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई रोड विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर में बेथर से सैदपुर मार्ग, भाजपा और उसके जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदहारण है। दावे के साथ कह रहा हूं कोई कार्यवाही नहीं होगी ऊपर से नीचे तक सब शामिल हैं इस लूट खसोट में।” वही इस प्रकरण में पीडब्ल्यूडी के के नवनीत ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है स्वयं मौके पर जाकर जांच पड़ताल करूंगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button