ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसी कार, छह लोग गंभीर रूप से हुए घायल…

इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही कार घुस गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉली पलटने से हाईवे पर ईंटें बिखरने से यातायात बाधित हुआ।

कार सवार चार लोग जयगुरुदेव आश्रम खितौरा से इटावा की तरफ जा रहे थे। रविवार शाम करीब पांच बजे ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार पीछे से घुस गई। ट्रैक्टर चालक यशपाल सिंह व ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर अल्लाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार अभिषेक निवासी लुहन्ना सिविल लाइन ने बताया कि दोस्त मोहन व चंद्रशेखर निवासी नसीब बिहार चौहान पट्टी थाना लोंनी जिला गाजियाबाद और आकाश निवासी बनारस जयगुरुदेव मंदिर से लौट रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ईंटों से लदी ट्रॉली पलटने से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली व कार को हटवाया और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।

Related Articles

Back to top button