शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना होगा फलदायी…

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस खास दिन उनकी अगर विशेष पूजा की जाए तो वो आपके जीवन के सभी दुखों को दूर करते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ हर किसी के लिए बेहद फलदायी होता है। इसके पाठ से आपके जीवन के सभी विकार दूर होते हैं।

शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। एक बार आपके ऊपर भगवान शनि की कृपा हो जाए तो मानों आपके जीवन की सभी मुश्किलें छड़ भर में दूर हो जाएंगी। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हमारे ज्योतिष शास्त्र में कई सारे विशेष उपाय बताए गए हैं। लेकिन इन उपाय को करने से पूर्व इस बात को लोग भूल जाते हैं कि न्याय के देवता आपके कर्म को भी देखते हैं। ऐसे में अगर आपको शनि देव को प्रसन्न करना है तो अपने आचरण को सही दिशा में रखें।

Related Articles

Back to top button