तीन मार्च को सुभासपा की होगी महारैली

बलिया। चेतन किशोर के मैदान में सुभासपा की महारैली तीन मार्च को होगी। यह जानकारी चेतना किशोर के मैंदान में शनिवार को पहुंचे राष्ट्रीय सचिव शेख अहमद अली ने दी।
बता दे कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन सभी पार्टियों ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में महारैली का आयोजन तीन मार्च को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर के मैदान में होने जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव ने के साथ रैली स्थल का निरीक्षण करने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दर्जनों नेता चेतन किशोर के मैदान में पहुंचे। शेख अहमद अली ने बताया कि महारैली के आयोजन में पूर्वांचल से हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बताया कि मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर महारैली को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button