7 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

-यात्रा को भव्य स्वरूप देने व तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा

शुक्लागंज, उन्नाव। रविवार को श्री मद भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला के राजधानी मार्ग स्थित आवास पर किया गया। जिसमे समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच आगामी यात्रा को भव्यतम स्वरूप प्रदान करने के सम्बंध में चर्चा की गयी और आगामी यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध मेँ विचार विमर्श किया गया

श्री मद भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 07 जुलाई 2024 दिन रविवार को नगर में भ्रमण करेगी। समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने बताया की रथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनो से संपर्क किया जा रहा है और वे सभी यात्रा के दौरान सहयोग देते हुये यात्रा में उपस्थित रहेंगे, यात्रा की सभी तैयारी पूर्ण की जा रही हैं, समिति के युवा मण्डल के अध्यक्ष एवम महिला मण्डल को यात्रा मेँ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की ज़िम्मेदारी दी गई । कोषाध्यक्ष कमल वर्मा ने समिति के आय– व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

आज की इस विशेष बैठक का संचालन महमन्त्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री ने किया
बैठक मे प्रमुख रूप से योगेन्द्र देव त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, दीपेन्द्र अवस्थी, राम प्रकाश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, मिथलेश बाजपेयी, श्रीकान्त त्रिवेदी, डॉ तारकेश्वर पाण्डेय, ओम प्रकाश दीक्षित, कैप्टन राहुल तिवारी, श्याम नरायण मिश्रा, संदीप शुक्ला, राजेन्द्र बाजपेयी, अमित मिश्रा, राकेश तिवारी, अनूप मिश्रा, मनीष शुक्ला, राजेश अग्निहोत्री, अरुण शुक्ला, मुन्ना सोनी, रोशन सोनी, सन्तोष शुक्ला, दिलीप शुक्ला, मनमोहन दीक्षित, अवधेश दुबे, प्रमोद ओझा, रमाशंकर तिवारी, नागेश मिश्रा, प्रभाकर पाण्डेय, श्री प्रकाश मिश्रा, शिवाकान्त मिश्रा, नितिन दीक्षित आदि सम्मानित पदाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button