6 जनवरी को शहर के श्री गुरु सिंह गुरुद्वारे से निकलेगा

बाराबंकी। सरबंस दानी दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव से पूर्व 06 जनवरी को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाराबंकी से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रीत सिंह,कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह सनी, नरेंद्र सिंह कालरा व सुखमीत सिंह ने एएसपी नॉर्थ चिरंजीव नाथ सिन्हा से मिलकर उन्हें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जिसपर एएसपी ने प्रीत सिंह को नगर कीर्तन की पूर्व संध्या पर यात्रा का रूट का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। जिसको लेकर मीडिया प्रभारी प्रीत सिंह ने बताया कि एएसपी नॉर्थ के साथ उनकी मुलाकात सफल रही है।जिसमें उन्होंने नगर कीर्तन के दौरान पुलिस बल द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि आगामी १७ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व है। इसी से पूर्व हर साल की भांति इस साल भी शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर है।

Related Articles

Back to top button