21 फरवरी को गंगाघाट पहुंचेगी कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, होगा जोरदार स्वागत

– कांग्रेसियों ने मीटिंग कर भारी भीड़ जुटाने का किया आह्वान

शुक्लागंज उन्नाव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को उन्नाव के गंगाघाट पहुंचेगी। सुबह 8:00 बजे उन्नाव से यात्रा शुरू होगी और जिले मे करीब 20 से 21 जगह रुकते हुए गंगाघाट होते हुए कानपुर जाएगी। दोपहर 12:00 बजे 1 घंटा लंच के लिए यात्रा रुकेगी। यात्रा को लेकर जिले के कांग्रेसियों में भारी जोश दिखाई दे रहा है।

रविवार को गंगाघाट के आनंद नगर स्थित कांग्रेस नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेई के घर पर काग्रेसियों ने राहुल गाँधी की यात्रा को लेकर मीटिंग की । जिसमे यात्रा की रुप रेखा तैयार कर भारी भीड़ जुटाने का कांग्रेसियों ने आह्वान किया। इस दौरान मीटिंग का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रदेश सचिव आदर्श पटेल ने बताया कि यात्रा लगातार मणिपुर से चलते हुए आ रही है। 21 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव के बनी मे पहुंचेगी। सुबह 8:00 बजे यात्रा शुरू होगी जो की उन्नाव जिले मे छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए सुबह 9 बजे गंगाघाट पहुंचेगी। जिले मे करीब 20 से 21 प्वाइंटो पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर लोगों मे भारी उत्साह है। यात्रा की पूरी रुप रेखा कों लेकर रविवार को मीटिंग की गई है। सभी कार्यकर्ताओं से राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे भारी भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया है।

Related Articles

Back to top button