पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले हड़ताल को मिल रहा है व्यापक समर्थन

सिंचाई विभाग एवं कोषागार ने किया प्रतिभाग

बलिया। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक दिसंबर में हड़ताल पर जाएंगे। जिसके क्रम में 21 नवंबर से एक अभियान चलाकर प्रदेश के कर्मचारीयों- शिक्षकों से एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को सिंचाई विभाग के कैंपस में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवं अन्य संगठनों से जुड़े कर्मचारियों- अधिकारियों तथा कोषागार कर्मचारी संघ बलिया से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों ने अपनी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर हड़ताल हेतु मतदान किया।
इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार गुप्ता, कोषागार कर्मचारी संघ बलिया के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, सहित दिनेश शुक्ल, धर्म नाथ गोस्वामी, अमर नाथ वर्मा, विनोद यादव, रिजवान अहमद अंसारी, तुषार सिंह,बीएन पाण्डेय, मुक्ति नाथ, छोटे लाल, रामेश्वर राम, रवि कुमार,के के सिंह,संत कुमार सिंह, निलम पाण्डेय, पुष्पा सिंह, शुरेश प्रसाद,सरोज कुमार आजाद, रमेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद,फकरे आलम जहांगीर,अजय कुमार,सत्यभान गुप्ता, रामचंद्र राम आदि विभिन्न कर्मचारियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button