एलआईसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

बलिया। बांसडीह भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को एलआईसी मुख्यगेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार व वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। बता दे कि एलआईसी कर्मियों ने जवाइंट फोरम के वैनर तले विरोध प्रदर्शन का रहे है। प्रदर्शन के दौरान एलआईसी कर्मियों ने सरकार को चेताया कि यदि एक अगस्त 2022 से लम्बित वेतन समझौता व एलआईसी में नई भर्ती की हमारी मांग तत्काल पूरा नहीं करती है तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए विवश होगे। कहा कि हमारी मांगे पूरी जायज है। कर्मचारियों के हित के साथ पालिसी धारकों के हित में है। इस दौरान कर्मियों ने एक घंटे तक कार्य बहिष्कार भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास अधिकारी अशोक सिंह, विमल पाण्डेय, उत्कर्ष कुमार, ज्ञान शंकर ओझा, विकास पटेल, सीताराम सिंह,अनुरुद्ध सिंह,मुद्रिका प्रसाद, विक्रम सिंह,देवेश आदि रहे। अध्यक्षता उमाशंकर यादव व संचालन श्यामाचरण शुक्ल ने किया।

Related Articles

Back to top button