31 दिसंबर तक सड़क पर नहीं दिखेंगे निराश्रित गोवंश

  • गोवंश संरक्षण अभियान में आई तेजी

बाराबंकी। जिले में निराश्रित छुट्टा गोवंश को संरक्षित करने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक जिले में यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें पकड़े गए गोवंश को आश्रय स्थलों में रखे जाएंगे। जिसके क्रम में गुरुवार को रसौली से सफेदाबाद के बीच निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने का अभियान चलाया गया।

इस अभियान में 20 नर व मादा पशु पकड़े गए। बता दे कि इस अभियान के संदर्भ में उप जिलाधिकारी नवाबगंज विजय कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में पूर्व में एक बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें सभी बीडीओ, ईओ और नहीं से जुड़े कर्मचारियों को रूट डायवर्जन प्लान तत्काल बनाने के निर्देश दिए गए थे। ताकि गोवंश पकड़ते समय कोई दुर्घटना ना हो। साथ ही उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि बीडीओ व इओ तत्काल अपनी टीम की सूची बनाकर पशुपालन विभाग को दें। शासन ने यूपी में सड़कों पर छोटा घूमने वाली निराश्रित गोवंशों को गोवा से स्थल पर संरक्षित करने के लिए एक महीने का समय दिया है।

निर्देशों में मुख्य सचिव ने कहा है कि एक भी निराश्रित गोवंश खुले स्थान पर विचार करते हुए नहीं देखना चाहिए। पूर्व में जिलाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक लंपी वायरस के चलते अभी तक जिले में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने का अभियान रोका गया था। जिसमें अभी सड़कों पर लगभग तीन हजार गोवंश है। जिन्हें संरक्षित कर गो आश्रय स्थल पर भेजने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button