झगड़े से नही बल्कि भगवान बुद्ध के संदेश से चलेगी दुनिया : हिसाल

जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित हुई बुद्ध जयंती, अधिवक्ताओं ने रखे विचार

बाराबंकी। जिला बार एसो सभागार में अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई की अध्यक्षता एवम वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कल्याणी के संचालन में भगवान बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई।एस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू सालिक राम धीमान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश सर्व समाज लिए कल्याणकारी हैं। उन्होंने कहा की भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से जीवन सफल हो सकता है। जिला बार के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि यह दुनिया लड़ाई,झगड़े से नही बल्कि भगवान बुद्ध के द्वारा दिए अहिंसा परमो धर्म के संदेश से चलेगी। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे विजय गौतम एडवोकेट ने कई अधिवक्ताओं को भगवान बुद्ध के सम्मान में अंगवस्त्र/पट्टिका पहना कर सम्मान किया,इस अवसर पर जिला बार एसो के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, रघुराज वर्मा, देवेंद्र यादव, अशोक कुमार वर्मा, प्रदीप बाजपेई, राकेश तिवारी, आर.पी गौतम, मनोज, रवि बंसी, कौशल किशोर त्रिपाठी, राम शंकर गौतम, सुनीत अवस्थी, राजेंद्र प्रताप सिंह राजन, कमलेश गौतम, प्रमोद वर्मा, पवन मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, रमेश मिश्रा, दिलीप गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप कल्याणी एडवोकेट ने किया।

Related Articles

Back to top button