नहीं थम रहा ठण्ड का केहर, बारिश की है संभावना, यातायात प्रभावित…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत जबरदस्त ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। कई शहरों में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो चुकी है। मंगलवार सुबह दिल्ली का तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तापमान 9.6 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना
उत्तर भारत के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पंजाब, राजस्थान में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज और कल कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभावना है।

कोहरे की वजह से लेट से चल रही 26 ट्रेनें
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें देरी से चल रही है। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button