निकारागुआ की शेन्निस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब किया अपने नाम…

मिस यूनिवर्स 2023। 72वां मिस यूनिवर्स इवेंट 19 नवंबर को अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया। निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली अपने देश की पहली महिला बन गई हैं। इस में उन्होंने भारत की श्वेता शारदा को हराकर मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम किया है।

शेन्निस पलासियोस जानें कौन हैं
शेन्निस पलासियोस का जन्म वर्ष 2000 में हुआ था और उनके पास जनसंचार की डिग्री है। इसके अलावा वह खेल प्रेमी भी हैं। उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के लिए वर्सिटी वॉलीबॉल खेला है। आपको बता दें कि शेन्निस अपने देश की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज पहनकर अपने देश का नाम पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा किया है।

शेन्निस पलासियोस का बचपन
शेन्निस का बचपन अपने देश की राजधानी में ही बीता है। वह कई ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा रही हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2016 में हुए एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट से की थी। जिसमें उन्होंने मिस टीन निकारागुआ 2016 का खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 भी जीता और 2022 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था।

शेन्निस पलासियोस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं
मिसयूनिवर्स शेन्निस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिनको उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button