नए साल पर नई उम्मीद, मिली नई सौगात, कमर्शियल सिलेंडर में हुई कटौती…

नई दिल्ली। आज से वर्ष 2024 शुरू हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमत अपडेट होती है। उम्मीद की जा रही थी कि नए साल पर सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई। इंडेन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। आपको बता दें कि आज कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम
14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमतों में आखिरी बार 30 अगस्त, 2023 को बदलाव हुआ था। मेट्रो सिटीज की बात करें, दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये का मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902 रुपये और चेन्नई में 918 रुपये में मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button