नए वोटर 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बढ़े

गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में मतदाता सूची में लगभग दो महीने में 77 हजार 169 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें सर्वाधिक मतदाता गोरखपुर जिले में बढ़े हैं। यहां 10 अप्रैल तक 20 हजार 37 नए नाम जोड़े गए हैं। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

गोरखपुर में अब मतदाताओं की कुल संख्या 36.32 लाख से बढ़कर 36.52 लाख हो गई है। यह वृद्धि जनवरी 2024 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक नए वोटर 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बढ़े हैं।

गोरखपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी विनीत सिंह के मुताबिक किसी कारण से यदि कोई से यदि अभी भी वोटर बनने से छूट गया है तो वह नामांकन शुरू होने के दिन यानी सात मई तक आवेदन कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर एम्‍स में ड्रिप लगाने के लिए बुजुर्ग के हाथ में कर दिए कई छेद, खून देख आधी रात को बुलानी पड़ी पुलिस

आवेदक आफलाइन के साथ ही आनलाइन भी आवेदन कर सकता है। सर्वाधिक चार हजार 763 मतदाता शहर विधानसभा क्षेत्र में तो दो हजार 290 मतदाता गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। सबसे कम एक हजार 125 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं।

गोरखपुर में मतदाता बनने के लिए आनलाइन आवेदन के विकल्प

  • वेबसाइट पर जाएं- https// voters. eci. gov. in/
  • जिले की वेबसाइट पर मतदाता सूची में नाम देखें- https// Gorakhpur. nic. in/ list- of- draft
  • जिले की वेबसाइट पर जा कर फार्म भरें- https// Gorakhpur. nic. in/ forms/ इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करें
  • फार्म भरें-https// play. google. com/ store/ apps/ details? id= com. eci. citizen

विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा
पुरुष
महिला
अन्‍य कुल
कैंपियरगंज 2,08,342 1,84,372 31 3,92745
पिपराइच 2,23,100 1,89,401 45 4,12,546
गोरखपुर शहर 2,51,490 2,21,422 60 4,72,972
गोरखपुर ग्रामीण 2,27,499 1,96,865 22 4 ,24,386
सहजनवां 2,07,916 1,76,340 16 3,84,272
खजनी 2,09,782 1,78,680 15 3,88,477
चौरीचौरा 1,92,327 1,65,272 39 3,57,638
बांसगांव 2,07,612 1,73,205 17 3,80,834
चिल्लूपार 2,36,336 2,02,771 06 4,39,113
कुल 19,64,404 16,88,328 251 36,52,983

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई

बस्ती

10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1900399

पुरुष मतदाता : 1010497

महिला : 889805

थर्ड जेंडर : 97

बढ़े मतदाता : 10044

बढ़े पुरुष मतदाता : 5296

महिला : 4748

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल

सिद्धार्थनगर

10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1953637

पुरुष मतदाता : 1040672

महिला : 912825

थर्ड जेंडर : 140

बढ़े मतदाता : 13578

बढ़े पुरुष मतदाता : 7088

महिला : 6536

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल

संतकबीरनगर

10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1327532

पुरुष मतदाता : 708346

महिला : 619157

थर्ड जेंडर : 29

बढ़े मतदाता : 8548

बढ़े पुरुष मतदाता : 4806

महिला : 3746

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल

महराजगंज

10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1998471

पुरुष मतदाता : 1052873

महिला : 945523

थर्ड जेंडर : 75

बढ़े मतदाता : 2535

बढ़े पुरुष मतदाता : 1301

महिला : 1243

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई

कुशीनगर

10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 2685762

पुरुष मतदाता : 1414675

महिला : 1270934

थर्ड जेंडर : 75

बढ़े मतदाता : 16795

बढ़े पुरुष मतदाता : 7582

महिला : 9220

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई

देवरिया

10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 2372004

पुरुष मतदाता : 1243259

महिला : 1128656

थर्ड जेंडर : 89

बढ़े मतदाता : 5632

बढ़े पुरुष मतदाता : 3276

महिला : 2356

मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई

Related Articles

Back to top button