नीरज शेखर को जनपदवासियों का मिल रहा अपार स्नेह और प्यार: अश्वनी चौबे

कहा इंडिया गठबंधन देश का सबसे बड़ा महाठगबंधन पार्टी

बलिया। बलिया क्रांतिकारियों और ऋषि मुनियों की धरती है। यहां नीरज शेखर को जनपदवासियों का आपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। इसके अलावा सहयोगी दलों के साथ बीजेपी को अपार जन समर्थन मिल रहा है। जिसको देखकर विपक्षी दलों घबराहट पैदा हो गई है। यह बातें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बृहस्पतिवार को बलिया चंद्रशेखर नगर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पत्रकारों के समक्ष कही।

कहाकि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वही इंडिया गठबंधन को कहा की यह सबसे बड़ा महाठगबंधन पार्टी है। जिसमें देश के सभी ठगबंधन पार्टियां एकजुट होकर आपस में ही खींचतान कर रही है। भाजपा सरकार हमेशा से ही लोगों की हितों की बात करती है। जिसमे सभी समुदाय के लोगों का विकास हो रहा है। साथ ही इंडिया गठबंधन के मुख्य नेताओं को पप्पू, लप्पू, घप्पू करके संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कि-जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई। इसका अर्थ समझाते हुए कहाकि जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा हो जाए उस पर सभी की कृपा हो जाती है। भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। भारतीय संस्कृति का अभ्युदय श्रीराम द्वारा ही हुआ है। भगवान श्रीराम का आदेश मानकर हम संस्कृति उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, संजय सिंह पूर्व प्रमुख, गड़वार, शशांक शेखर तिवारी बेलहरी ब्लाक प्रमुख, अनूप पाण्डेय, सियाराम यादव, राघव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button