विवेकानंद के चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत: जिला जज

बलिया। सिविल बार एसोसिएशन द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार की दोपहर सिविल कोर्ट स्थित भवन में किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रद्धा तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी व सिविल बार के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं अनुभा राय के द्वारा वंदे मातरम गीत से शुरू हुआ।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार ने कहा कि विवेकानंद के चरित्र को आत्मसात करेंगे तो विवेकानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विवेकानंद को सबसे कम उम्र में भारत को विश्व जगत में एक स्थान दिलाने के लिए प्रमुख स्तंभ के रूप में स्वीकार किया और युवा अधिवक्ताओं से उनके जीवन वृत्त से सीख लेकर कार्य करने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत कार्य समिति के सदस्य एवं संरक्षक विनय कुमार सिंह तथा संचालन महामंत्री सावन ठाकुर एवं प्रदीप कौशिक ने किया।

Related Articles

Back to top button